Vivo कंपनी अपने iQOO और Vivo के एंड्रायड 16 सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन के लिए अपना खुद का OriginOS 6 लॉन्च किया है, ये अपडेट जल्द ही आपके फोन में दिखाई देगा जिसके बाद आपके स्मार्टफोन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेगा इस अपडेट के बाद होमपेज, ऐप्स और स्क्रीन लॉक में बदलाव देखने को मिलेगा, इसमें अपडेट से होम स्क्रीन विजेट कस्टमाइजेशन के विकल्प भी मिलेगा इसमें iPhone के लिक्विड ग्लास डिजाइन से प्रेरित होकर UI दिया गया है, इसमें AI के बहुत से फीचर्स दिए गए है जिसमें फोन असिस्टेंट और बेहतरीन AI इमेज एडिटिंग टूल्स वाले फीचर्स दिए गए है, ये अपडेट नवंबर 2025 से मई 2026 तक सभी फोन में देखने को मिलेगे।
Vivo OriginOS 6 क्या है?

Vivo OriginOS 6 द्वारा बनाया गया एक हाई परफोर्मेंस एवं AI आधारित सॉफ्टवेयर अपडेट है, ये पूरी तरह से Vivo एवं iQOO के एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर काम करेगा, OriginOS 6 के अपडेट में कंपनी का फोकस AI फीचर्स पर अधिक है, इसमें आपको AI फोटो एलिमेंट्स, AI फोन असिस्टेंट, AI समरी, और AI इमेज एडिटिंग जैसे बहुत से नए टूल्स अपग्रेड किया है।
OriginOS 6 का अपडेट किसे और कब मिलेगा
OriginOS 6 का अपडेट वीवो एवं iQOO के फोन में मिलेगा जो एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है OriginOS 6 का ये अपडेट नवंबर 2025 से लेकर मई 2026 तक सभी फोन में दिया जाएगा।
OriginOS 6 का अपडेट नवंबर दिसंबर में इन स्मार्टफोन में मिलेगा
OriginOS 6 का अपडेट इन विभिन्न स्मार्टफोन में दिया जाएगा Vivo X Fold 5, Vivo X200 Ultra, Vivo X200 Pro Satellite Communication Edition, Vivo X200 Pro, Vivo X200 Pro mini, Vivo X200s, Vivo X200, iQOO 13, iQOO Neo 10 Pro+, iQOO Neo 10 Pro, iQOO Neo 10, Vivo X Fold 3 Pro, Vivo X Fold 3, Vivo X100 Ultra, Vivo X100s Pro, Vivo X100s, Vivo X100 Pro, Vivo X100, iQOO 12 Pro, iQOO 12, iQOO Neo 9s Pro+, iQOO Neo 9s Pro, iQOO Neo 9 Pro, iQOO Neo 9, iQOO Z10 Turbo+ इत्यादि
