Ahoi Ashtami kab hai: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन अहोई अष्टमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को सुहागन महिलाएं निर्जला करती हैं और तारों के दर्शन और अर्क देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही बच्चे के करियर में तरक्की होती है। अब जानते हैं कि अहोई अष्टमी का व्रत किस दिन किया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
अहोई अष्टमी कब है? – Ahoi Ashtami kab hai
अहोई अष्टमी कब है: वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार अहोई अष्टमी का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर को रात 12:24 पर हो रही है। कार्तिक पक्ष की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन 14 अक्टूबर को रात 11:9 पर है। पूजा करने का शुभ समय शाम 5:53 से शाम 7:08 तक है। तारे देखने का समय शाम 6:17 तक है, अहोई अष्टमी के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। किसी के बारे में गलत ना कहें और किसी से वाद विवाद ना करें। किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें। व्रत का पारण करते समय सात्विक भोजन का सेवन करें।

अहोई अष्टमी के दिन आपको क्या-क्या काम करने चाहिए
अब आपको बताते हैं कि अहोई अष्टमी के दिन आपको क्या-क्या काम करने चाहिए जिससे घर में सुख संपत्ति का वास हो और संतान की आयु लंबी हो। अहोई अष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। अहोई माता की पूजा अर्चना करें। व्रत कथा का पाठ करें। होई माता से संतान के जीवन में सुख शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस दिन अन्न धन समेत कई चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। अहोई अष्टमी के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती संग कोई माता की पूजा अर्चना करने का विधान है।
इसे भी पढ़ें – 20 या 21 दिवाली की सही डेट क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
अहोई अष्टमी की धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन महादेव की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख संकट दूर होते हैं। इस दिन पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करने से संतान के जीवन में जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
संतान के जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं। अब तक सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरकार इस साल अहोई अष्टमी का व्रत किस दिन होगा? 13 या 14 अक्टूबर। तो आपको बता दें कि इस बार होई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर को किया जाएगा। जो भी महिलाएं इस व्रत को सच्चे मन से करती हैं तो होई माता उनकी हर इच्छा को पूरा करती है और उनके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
