Dhanteras Kab Hai 2025 : पांच दिनों तक चलने वाला त्यौहार दिवाली जल्द शुरू होने वाला है। जिसका आरंभ धनतेरस से होता है। वहीं भाईदूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधिविधान से पूजा की जाती है।
धनतेरस के दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है। हालांकि इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह त्यौहार 18 को मनाया जाएगा या 19 अक्टूबर को। तो आइए जानते हैं इस बार धनतेरस का पर्व, सही तिथि और शुभ मुहूर्त का समय क्या रहेगा।
धनतेरस कब है – Dhanteras Kab Hai 2025
18 अक्टूबर शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर 12:20 से होगा। वहीं 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:52 पर त्रयोदशी तिथि का समापन होगा। शास्त्रों के अनुसार जिस दिन प्रदोष काल में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि लगती है उसी दिन धनतेरस का त्यौहार मनाने की परंपरा है। ऐसे में 18 अक्टूबर के दिन त्यौहार मनाया जाएगा। वहीं 19 अक्टूबर को भी त्र्योदशी तिथि व्याप्त हो रही है। ऐसे में जो लोग 18 तारीख को खरीदारी ना कर पाएं वह 19 तारीख को दोपहर 1:52 पर भी खरीदारी कर सकते हैं। यानी इस बार धनतेरस 18 और 19 अक्टूबर दो दिन मना सकते हैं।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता है

धनतेरस को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन पूरे साल माता लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा अपने घर में बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजें खरीदते है और खास चीजों को खरीदने की परंपरा यह आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है धनतेरस के दिन आपको बर्तन, सोना, चांदी, झाड़ू और धनिया जैसी शुभ चीजों की खरीदारी जरूर करते हैं।
इसे भी पढ़ें – भाई दूज पर है भद्रा का साया, जानें भाई दूज कब है
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए देखिए जैसे हमारी परंपरा है कि धनतेरस के दिन कुछ शुभ चीज खरीदी जाती हैं ठीक वैसे ही धनतेरस के दिन भी कुछ ऐसी चीज शामिल है जिनकी खरीदारी धनतेरस पर करना अशुभ माना जाता है। यानी अगर आप इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो यह बेहद ही अशुभ माना जाता है जिसमें शामिल है लोहे की वस्तुएं, कांच की चीजें, नुकीली या धारदार वस्तुएं, काले रंग की वस्तुएं, तेल या घी। तो इस बार धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से बचें।
वैसे भी धनतेरस के दिन नए बर्तन, चांदी, सोना, झाड़ू आदि खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन खरीदारी करने से धन में 13 गुना वृद्धि हो सकती है। लेकिन अगर आपने इस रिपोर्ट में बताई गई उन पांच चीजों को खरीदने की कोशिश की तो आपको नुकसान हो सकता है।
