Dhanteras 2025: लोहा खरीदा तो नाराज हो जाएंगे शनि देव?

The Hindustan Post
4 Min Read
Dhanteras 2025 ko loha kharid sakte hai

Dhanteras 2025 ko loha kharid sakte hai : धनतेरस जो इस साल 18 अक्टूबर शनिवार को मनाई जाएगी। सिर्फ सोना, चांदी या नए बर्तन खरीदने का पल नहीं है। यह दिन स्वास्थ्य, सुरक्षा, समृद्धि और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का माना जाता है। पुराणों और शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की सुबह देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की पूजा करना विशेष रूप से शुभ होता है।

इस दिन घर की सफाई करना, चीजों को व्यवस्थित रखना और नई वस्तुएं खरीदना बहुत अहम माना जाता है। क्योंकि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और जीवन में सौभाग्य आता है। लोग आमतौर पर सोना, चांदी, धातु के बर्तन और अन्य घरेलू सामान खरीदते हैं ताकि घर में धन, खुशहाली और स्थिरता बनी रहे।

धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना शुभ है या नहीं? – Dhanteras 2025 ko loha kharid sakte hai

Dhanteras 2025 ko loha kharid sakte hai

कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना शुभ है या नहीं? और क्या इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं? इस विषय में शास्त्रों में कोई सख्त निषेध नहीं है। वास्तव में लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसे सुरक्षा और स्थायित्व का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदते हैं

जैसे – बर्तन, सजावटी सामान या उपयोगी घरेलू वस्तुएं तो यह घर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ शनि देव की कृपा और संरक्षण को भी बनाए रखता है। बस ध्यान रखें कि इन वस्तुओं का उद्देश्य हमेशा सकारात्मक हो। यानी उनका उपयोग घर, कार्यस्थल, स्वास्थ्य या सुरक्षा के लिए होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पूरे परिवार को लाभ मिलता है।

धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त कब है – Dhanteras 2025

इसके अलावा धनतेरस के दिन सुबह और दोपहर का समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस समय देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ-साथ नई वस्तुएं और लोहे की चीजें खरीदना बेहद फलदायक माना जाता है। अगर घर में बर्तन या लोहे की वस्तुएं रखते हैं तो उनकी सफाई और सुव्यवस्था का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में समृद्धि और सुख शांति का वातावरण बनता है। तो कुल मिलाकर धनतेरस सिर्फ खरीदारी का पर्व नहीं है बल्कि यह घर जीवन और मन की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने का दिन है।

इसे भी पढ़ें – Dhanteras 2025 में खरीदें ये सामान, खूब होगा लाभ

धनतेरस के दिन क्या करने से भगवान खुश होंगे

इस दिन की गई पूजा, साफ सफाई, नई वस्तुएं और ध्यान पूर्वक की गई खरीदारी परिवार में खुशहाली, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता लाती है। इसलिए इस धनतेरस, सोना, चांदी, धातु के बर्तन और लोहे की उपयोगी वस्तुएं खरीद। घर को व्यवस्थित रखें और देवी, लक्ष्मी और भगवान भीम की भक्ति में लीन रहें ताकि आपके घर में हमेशा समृद्धि, सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *