Hero Splender 125cc 2026: हीरो स्प्लेंडर एक ऐसी बाइक जिसने भारत के टू व्हीलर मार्केट में अपनी पहचान बरसों से बनाए रखी है और अब 2026 में नए अवतार में लौटी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नई 2026 Hero Splender 125cc की जो अब और भी ज्यादा पावरफुल स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है। अगर आप भी रोजाना की सवारी के लिए एक भरोसेमंद माइलेज से भरपूर और कम खर्च वाली बाइक की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है चलिए हम इसकी पूरी डिटेल्स आपको देने वाले है।
Hero Splender 125cc – हाइलाइट
Hero Splender 125cc 2026 मॉडल को Hero Motocorp ने एकदम फ्रेश डिज़ और नए टेक्नोलॉजी अपडेट्स के साथ पेश किया है। ताकि यह आज के यूथ और रोजाना ऑफिस जाने वालों दोनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सके। इसका डिजाइन अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और एयरोडायनामिक लुक देता है। फ्रंट में दिया गया स्लीक हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और नई ब्लू व वाइट कलर की ग्राफिक्स बाइक को एक स्पोर्टी और प्रीमियम टच देते हैं। इसके साथ अब फ्यूल टैंक भी थोड़ा मस्कुलर बनाया गया है ताकि लुक और राइडिंग पोजीशन दोनों बेहतर महसूस हो।

मिलेगा पॉवरफुल इंजन
बात करें इसके इंजन की तो इसमें दिया गया है नया 124.7cc का एयर कूल्ड चार्ज 4S6 इंजन, जो करीब 10.7 हॉर्स पावर और 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन Hero की i3s तकनीक के साथ आता है जो बाइक को ट्रैफिक में रुकने पर अपने आप बंद कर देता है और जैसे ही क्लच दबाते हैं, तुरंत स्टार्ट हो जाती है। इससे ईंधन की बचत होती है और माइलेज बढ़ता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक अब करीब 65 से 70 कि.मी. प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है जो इस सेगमेंट में शानदार है।
परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है
Hero Splender 125cc को रोजाना की सवारी और लंबी दूरी दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका सस्पेंशन सेटअप काफी स्मूथ है जिसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फर्क और रियर में पांच स्टेप एडजस्टेबल शॉक अब्सॉर्बर दिया गया है। जिससे खराब सड़कों पर भी राइडिंग कंफर्ट बना रहता है। इसका कर्व वेट लगभग 122 किलो है। जिससे बाइक हल्की और कंट्रोल में आसान रहती है। पांच फाइव गियर बॉक्स की मदद से गियर शिफ्टिंग काफी स्मूथ और आसान हो जाती है।
इसे भी पढ़ें – इस दिन लॉन्च होगी TATA की 90Km की माइलेज देने वाली 125cc की दमदार बाइक
मिलेंगे ये नए एडवांस फीचर्स
2026 मॉडल में Hero ने कई नए अपडेट दिए हैं। जैसे कि डिजिटल एनालॉग मीटर कंसोल, गियर इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और i3s ऑन स्विच। इसके अलावा इसमें सेल्फ स्टार्ट और किक स्टार्ट दोनों ऑप्शन दिए गए हैं ताकि जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सके। बाइक में एलईडी हेडलाइट और पायलट लैंप के साथ क्लियर लेंस इंडिकेटर दिए गए हैं जो रात में विजिबिलिटी बढ़ाते हैं। साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर्स और 18 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं जो लुक और ग्रिप दोनों में बेहतरीन है।
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो बाइक दो वेरिएंट में आती है। एक में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक जबकि दूसरे में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल है जो सेफ ब्रेकिंग में मदद करता है। फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 11 लीटर है जिससे आप लंबी दूरी तय कर सकते हैं बिना बार-बार पेट्रोल भरवाए।
कितनी है कीमत
Hero ने अभी तक 2026 मॉडल की ऑफिशियल कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका एक्स शोरूम प्राइस करीब ₹82,000 से ₹90,000 के बीच रहेगा और ऑन रोड प्राइस लगभग ₹1 लाख के आसपास जा सकता है। यह इस रेंज की अन्य बाइक्स जैसे Honda Shine, Bajaj Pulser 125 और TVS Rider को सीधी टक्कर देगी।
