Honda Activa 6G : भरोसेमंद और स्टाइलिस्ट स्कूटर हर उम्र के लिए परफेक्ट

Nishi Dubey
3 Min Read
Honda Activa 6G

Honda Activa 6G: देश में जब भी बेहतरीन स्कूटर की बात होती है तब होंडा एक्टिवा का नाम सबसे पहले आता है अपने इसी भरोसे को बनाए रखने के लिए कंपनी अपने नए Honda Activa 6G को लॉन्च करने को तैयार है। यह अपने आरामदायक राइड अच्छे माइलेज और मजबूत बिल्ड क्वालिटी की वजह से हर उम्र के लोगों में पसंद किया जाता है। चाहे रोजमर्रा का ऑफिस जाना हो या शॉपिंग करना Activa 6G हर जगह काम करता है।

डिजाइन और स्टाइल

Activa 6G के लूक और डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन बेहद ही सिंपल और स्टाइलिश है । इसमें हेडलाइट और नया ग्रिल डिजाइन दिया गया है । जो इसे मॉडर्न लुक देता है। इसकी चौड़ी सीट और बड़ा फुटबोर्ड राइट को आरामदायक बनाते हैं । स्कूटर में अच्छा अंडर सीट स्टोरेज है । जिसमें हेलमेट या रोजमर्रा समान रखा जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Activa 6G

होंडा एक्टिवा 6G के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda Activa 6G में 108cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है। यह स्मूथ और पावरफुल राइड देता है । इसकी फ्यूल एफिशिएंसी लगभग 50 – 55 km / l है। जिसमें यह किफायती भी होता है। शहर की ट्रैफिक और लंबी राइड दोनों में यह आरामदायक परफॉर्मेंस देता है।

फीचर्स और सुविधाएं

Activa 6G : मे डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर , साइड स्टैंड इंजन कट – ऑफ  कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) जैसी सुविधाएं दी गई हैं। के साथ है इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और फ्रंट पॉकेट भी है। जो राइडर के लिए बहुत काम आताहै।

सुरक्षा और हैंडलिंग

सुरक्षा और हैंडलिंग के हिसाब से भी ये एक बेहतरीन विकल्प है इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक ( उच्च वेरिएंट ) और CBS दिया गया है। जिसमें ब्रेकिंग के दौरान बैलेंस बना रहता है। इसका हल्का वजन और बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस इस शहर की सड़कों पर आसानी से चलाने योग्य बनाती हैं।

इसे भी पढ़ें – भारत में जल्द लॉन्च होगी Kawasaki Z 650 S, मिड-वेट बाइक सेगमेंट में मचाएगी तहलका

Honda Activa 6G की कीमत

Honda Activa 6G की कीमत लगभग ₹ 82,000 से ₹ 88,000 (एक्स- शोरूम) के बीच है। कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से बदल सकती हैं। अगर आप एक भरोसेमंद स्टाइलिश और आरामदायक स्कूटर की तलाश मैं है तो Honda Activa 6G आपके लिए सही विकल्प है। इसका अच्छा माइलेज मजबूत परफॉर्मेंस और मॉडर्न फीचर्स इसे हर उम्र के राइडर के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *