PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: कब आएगी पीएम किसान योजना का 21वीं किस्त?

The Hindustan Post
4 Min Read
PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update

PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 20 किस्तें आ चुकी है। किसानों को 21वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार है। 20वीं किस्त के 2000 रुपये 2 अगस्त को आए थे। अगस्त के बाद सितंबर और अक्टूबर का महीना बीत चुका है। लेकिन अब तक 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? अब इसे लेकर एक चीज क्लियर हो गई है। पैसा कब आएगा? कहीं ना कहीं इस बात की क्लेरिटी तो मिल गई है। आइए जानते हैं कि पात्र किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा कब तक आएगा।

बाढ़ प्रभावित राज्यों में आ चुका पैसा

चार राज्यों के किसान पहले ही 21वीं किस्त का लाभ उठा चुके हैं। भारी बारिश की वजह से हुए नुकसान की वजह से केंद्र सरकार ने पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा समय से पहले ही भेज दिया। इन चारों राज्यों के किसानों के खाते में 2200 सितंबर के आखिरी और अक्टूबर के पहले हफ्ते में पहुंच चुके हैं।

बिहार चुनाव बाद आएगा पैसा

पीएम किसान योजना के 21वें किस्त के इंतजार के बीच बिहार विधानसभा का चुनाव भी आ गया। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ। अब दूसरे चरण का मतदान है 11 नवंबर को। इसके बाद 14 नवंबर को मतदान की गिनती होगी। ऐसे में 14 नवंबर तक किस्त आने की संभावना बहुत ही कम है। 14 नवंबर के बाद ही किसानों के खाते में पैसे आ सकते हैं।

कहा जा रहा है कि 17 नवंबर तक सरकार 21वीं किस्त जारी कर सकती है। लेकिन सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया। ऐसे में जरूरी नहीं है कि 14 नवंबर के बाद ही पैसा आए। चुनाव 11 नवंबर को समाप्त होगा। क्या पता सरकार 11 नवंबर के बाद ही किसानों के खाते में पैसे भेज दे

इसे भी पढ़ें – महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू, जानें पद और आवेदन प्रक्रिया

PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update

सरकार इस योजना के जरिए एक साल में तीन बार ₹ ₹2000 करके सालाना आधार पर ₹6000 की राशि किसानों के खाते में भेजती है। यह राशि सीधा किसानों के खाते में जाती है। इस योजना में कोई भी बिचौलिया नहीं है और सरकार ने साफ तौर पर कहा है जो भी इस योजना के पात्र हैं उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के साथ-साथ ईकेवाईसी करवाना बेहद जरूरी है। अगर किसान ईकेवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और उनकी 21वीं किस्त अटक सकती है।

पीएम किसान निधि योजना क्या है?

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी और इस योजना की शुरुआत बिहार से की गई थी और अब एक बार फिर से किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है और अब तक इस योजना की 20 किस्तें जारी की जा चुकी है। हालांकि ऐसे में देखना होगा कि सरकार किसानों को कब तक खुशखबरी देती है और कब तक उनके खाते में 21वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाती है।

Share This Article
2 Comments