Side Effect Of Rice Flour On Face: चेहरे पर चावल का आटा लगाने का नुकसान

The Hindustan Post
4 Min Read
Side Effect Of Rice Flour On Face


Side Effect Of Rice Flour On Face: स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज के समय में भी अपनी स्किन की समस्या को दूर करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। चावल के आटे का इस्तेमाल भी सदियों से लोग अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करते आ रहे हैं।

फेस पैक, स्क्रब और क्लीज़र के रूप में चावल का आटा आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि चावल का आटा आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आजकल कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए लोग चावल का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि चेहरे पर चावल का आटा लगाना कितना सेफ है। क्या है इसके नुकसान?

Side Effect Of Rice Flour On Face

Side Effect Of Rice Flour On Face

स्किन को रूखा बना सकती है

दरअसल चावल का आटा स्किन के लिए एक अच्छा एक्सफोलिएटर होता है। लेकिन इसका बार-बार ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से स्किन की नेचुरल नमी छीन सकती है जो आपकी स्किन को रूखा बना सकती है। चावल का पानी खासतौर पर उन लोगों की समस्याओं का कारण बन सकती है जिनकी स्किन पहले से ही ड्राई हो। इसलिए ड्राई स्किन होने पर चावल के आटे का इस्तेमाल करते समय आप इसमें दूध या शहद या फिर एलोवेरा जेल मिला सकते हैं।

एलर्जी या ऊपरी परत डैमेज हो सकती है

वहीं कुछ लोगों को चेहरे पर चावल का आटे का इस्तेमाल करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिससे चेहरे पर खुजली, रेडनेस या फिर रैशेस की समस्या हो सकती है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें चावल के आटे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही चावल का आटा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। लेकिन अगर इस आटे का इस्तेमाल चेहरे पर ज्यादा मात्रा में किया जाए तो इससे स्किन की ऊपरी परत डैमेज हो सकती है और आपके स्किन की रंगत बदल सकती है।

इसे भी पढ़ें – Right Side Chest Pain: छाती के दाहिने तरफ दर्द होने पर क्या करें

ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स का कारण

वहीं अगर आप स्किन पर चावल के आटे का इस्तेमाल करने के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं तो यह आपके स्किन के पोर्स को बंद कर सकते हैं। जिससे चेहरे पर एक्ने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं चेहरे पर ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स का कारण भी बन सकता है। वहीं चावल के आटे से अगर चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़ा जाए तो आपकी स्किन रूखी हो सकती है जिसके कारण चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइंस दिख सकती हैं। तो अगर आप भी अपने स्किन केयर रूटीन में चावल के पानी या फिर चावल के आटे का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *