Aadhaar Card New Updates : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी (UIDAI) ने सभी आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। प्राधिकरण ने ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट की सुविधा को पूरी तरह से निशुल्क कर दिया है। यूआईडीएआई का मानना है कि इस कदम से देश भर में डिजिटल सेवाओं को अपनाने की रफ्तार तेज होगी। यह निशुल्क सुविधा एक लंबी अवधि के लिए जारी रहेगी जिससे नागरिक अपने घर बैठे ही सुविधाजनक तरीके से अपना पता बदल सकते हैं।
क्या है UIDAI का नया नियम
हालांकि ध्यान रखें कि नाम, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक्स जैसे अन्य महत्वपूर्ण बदलावों के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना अनिवार्य होगा जिसके लिए निर्धारित शुल्क लगेगा। UIDAI का कहना है कि इससे देश भर में डिजिटल सेवाओं को अपनाने की रफ्तार बढ़ेगी। लेकिन नाम, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक्स जैसे फिंगरप्रिंट्स, आरिस, स्कैन, फेस फोटो जैसे अन्य डेमोग्राफिक्स बदलाव करने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होगा।

आधार एड्रेस कैसे अपडेट करें – Aadhaar Card New Updates
ऑनलाइन एड्रेस अपडेट की सुविधा 14 जुलाई 2026 तक पूरी तरह फ्री रखी गई है। आइए, समझते हैं कि कैसे स्टेप बाय स्टेप आधार एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
- सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर फिल करें।
- आधार नंबर फिल करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद एड्रेस अपडेट चुनें या फिर तय करें कि आप डॉक्यूमेंट के जरिए अपडेट करेंगे या परिवार के मुखिया के आधार से।
- इसके बाद जरूरी जानकारी भरें और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- एकनॉलेजमेंट रिसीट डाउनलोड करें या फिर इसको सेव कर लें।
यह रिसीप्ट 14 अंकों का यूआरएल देती है जिसे आप ऑनलाइन स्टेटस देख सकते हैं। यूआईडीएआई को एड्रेस वेरिफिकेशन पूरा करने में 30 दिन तक का समय लग सकता है।
इसे भी पढ़ें – PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: कब आएगी पीएम किसान योजना का 21वीं किस्त?
फ्री में घर बैठे ऐसे करें अपडेट
यूआईडीएआई ने नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक्स जैसे बदलावों के लिए नई फीस तय की है। यह अपडेट सिर्फ आधार सेवा केंद्र पर ही हो सकेंगे और इसके लिए 75 से ₹125 तक का शुल्क लगेगा। यूआईडीएआई द्वारा 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन एड्रेस अपडेट को फ्री रखना डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह प्रक्रिया बेहद सरल है।
आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट चुनना होगा। ओटीपी से वेरिफिकेशन करना होगा और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। सत्यापन पूरा होने में 30 दिन तक का समय लगता है। जबकि पता अपडेट मुफ्त है। अन्य डेमोग्राफिक्स बदलावों के लिए आपको आधार सेवा केंद्र में मात्र 75 से ₹125 तक का शुल्क देना होगा। यह कदम सुनिश्चित करता है कि नागरिक आसानी से अपनी पहचान को अपडेट रख सके और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सके।
