इस महीने दिवाली पर 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लें पूरी लिस्ट

The Hindustan Post
4 Min Read


Bank Holiday Diwali: साल 2025 में दिवाली कब होगी? इसे लेकर लोगों में बहुत कंफ्यूजन है। कुछ लोग 20 अक्टूबर तो कुछ लोग 21 अक्टूबर को दिवाली मना रहे हैं। इस बीच मन में यह भी सवाल है कि आखिर दिवाली की छुट्टी किस दिन होगी? किस दिन बैंक बंद रहेंगे? किस दिन वह अपने बैंक का काम करवा सकते हैं? चलिए आपकी यह कंफ्यूजन दूर करते हैं।

सबसे पहले जानते हैं कि 20 या 21 अक्टूबर आपके शहर में दिवाली की छुट्टी कब है। आरबीआई के हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां 21 अक्टूबर को दिवाली के कारण छुट्टी रहेगी। चलिए जानते हैं

आपके शहर में दिवाली के कारण बैंक कब बंद रहेंगे।

आरबीआई के नियमानुसार देश भर के बैंक महीने के हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस बार 18 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है और बैंक खुलेंगे। इसके बाद 19 को संडे की छुट्टी है और बैंकों का अवकाश है। इसी दिन छोटी दिवाली को भी लोग सेलिब्रेट करेंगे। इस तरह आप कह सकते हैं कि इस बार छोटी दिवाली वाले दिन भी बैंकों का अवकाश है।

Bank Holiday Diwali

20 अक्टूबर को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 20 अक्टूबर को दिवाली के कारण ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन कुछ शहरों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। 20 अक्टूबर को त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, एमपी, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंकों का अवकाश रहेगा। 21 अक्टूबर के दिन दिवाली और गोवर्धन पूजा की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर इत्यादि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Ration Card Update 2025: इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन

कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं – Bank Holiday Diwali

18 अक्टूबर काटी भी के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को देश भर में सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली मनाया जा रहा है। इसके कारण लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। 21 अक्टूबर इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाई जाएगी जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 27 अक्टूबर इस दिन देश भर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं। 28 अक्टूबर इस दिन भी छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के लिए गुजरात में बैंक बंद रहेंगे। तो अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो जल्दी से इस लिस्ट को देखें और अपने काम जल्द से जल्द निपटा लें।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *