Bihar DElEd Answer key 2025 OUT: तुरंत डाउनलोड करें इस Link से

The Hindustan Post
3 Min Read
Bihar DElEd Answer key 2025

Bihar DElEd Answer Key 2025 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा ली जाने वाली बिहार डीएलएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 की ऑफिशल उत्तर कुंजी (Answer Key) अपने अधिकारी वेबसाइट पर जारी कर दी है जो भी उम्मीदवार इस साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित DLIED की परीक्षा में शामिल हुए थे वह सभी उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key) secondary.biharboardonline.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है और अपने परीक्षा में दिए गए उत्तर की सही जांच कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का भी अनुमान लगा सकते हैं।

Bihar DElEd Answer Key 2025 OUT

बिहार DELED प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://deledbihar.in/ पर जारी कर दी गई है सभी उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं एवं अपने द्वारा दिए गए प्रश्नों के उत्तर की स्वयं जांच कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी पालियों में लिए गए एग्जाम की उत्तर कुंजी (Answar Key) उपलब्ध है, उम्मीदवार को सिर्फ वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल डालनी है इसके बाद उम्मीदवार की पूरी उत्तर कुंजी (Answar Key) पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी या फिर आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके डायरेक्ट अपनी उत्तर कुंजी (Answar Key) डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DElEd Answer Key 2025 Objection Details : आपत्ति विवरण क्या है?

Bihar DElEd Answer Key 2025 Objection Details : बिहार DELED 2025 की उत्तर कुंजी ऑफिशल वेबसाइट पर आने के तुरंत बाद ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवार 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक अपनी आपत्ति विभाग पर दर्ज कर सकते हैं बिहार DELED 2025 कि परीक्षा ऑनलाइन मोड पर आयोजित की गई थी, परीक्षा में सम्मिलित किसी भी उम्मीदवार को अगर किसी प्रश्न या उसके उत्तर में गलती नजर आती है तब वह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Bihar DELED 2025 Objection Fees: आपत्ति शुल्क कितना है?

आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रत्येक प्रश्न पर ₹50 का शुल्क देना होगा जिसकी प्रक्रिया मात्र ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएगी, विभाग द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अपनी उत्तर कुंजी को बेहद ध्यान पूर्वक जांच करें और तय समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करें क्योंकि 13 अक्टूबर 2025 के बाद उम्मीदवारों की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *