प्रेगनेंसी में काला गुड़ खाने से क्या होता है,फायदे ,नुकसान

The Hindustan Post
4 Min Read
Black Jaggery Benefits During Pregnancy


Black Jaggery Benefits During Pregnancy: आपने सुना होगा काला गुड़ सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है और यह तरह-तरह के मिनरल्स से भरपूर है। जिन लोगों को एनीमिया है उनके लिए काला गुड़ रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही यह एनर्जी लेवल को भी हाई रखने में मदद करता है। क्योंकि काले गुड़ में इतने सारे स्वास्थ्य लाभ मौजूद हैं कि हर कोई इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं काला गुड़ का सेवन कर सकती हैं या नहीं? चलिए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में।

Black Jaggery Benefits During Pregnancy

दरअसल प्रेगनेंसी में हर वह चीज खाई जानी चाहिए जो हेल्दी होती है। काला गुड़ भी हेल्दी विकल्पों में आता है और यह आयरन का भी अच्छा सोर्स है। इस तरह देखा जाए तो प्रेगनेंसी में काला गुड़ खाना फायदेमंद माना जा सकता है। इसमें कई ऐसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो कि गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए लाभकारी होते हैं। हालांकि प्रेगनेंसी में काला गुड़ इतनी मात्रा में खाए जानी चाहिए। इस बात का पूरा ध्यान रखना है। इसके अलावा अगर किसी गर्भवती महिला को किसी तरह की समस्या हो तो उन्हें इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

प्रेगनेंसी में काला गुड़ खाने के फायदे

Black Jaggery Benefits During Pregnancy

आपको बता दें अगर आप प्रेगनेंसी में काला गुड़ खाते हैं तो आपकी पाचन क्षमता में सुधार होता है। प्रेगनेंसी के दिनों में ज्यादातर महिलाओं को कब्ज की समस्या रहती है लेकिन काला गुड़ खाने से इससे छुटकारा मिल सकता है। काले गुड़ में डाइजेस्टिव एंजाइम्स के श्राव को बढ़ावा देता है। जिससे कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। वहीं प्रेगनेंसी के दिनों में महिलाओं के एनीमिया होने का रिस्क भी काफी होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था में महिलाओं को काफी ज्यादा मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। यह शिशु के विकास के लिए भी अहम माना जाता है। व अगर महिला अपने खान-पान पर ध्यान ना रखें तो प्रेगनेंसी में दिक्कत आ सकती है और आयरन की कमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें – Side Effect Of Rice Flour On Face: चेहरे पर चावल का आटा लगाने का नुकसान

इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है

काले गुड़ की बात करें तो इसमें काफी ज्यादा मात्रा में आयरन होता है। यह ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है जो कि एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को काफी थकान भी महसूस होती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके हॉर्मोंस बदलते हैं। इस स्थिति में भी महिलाओं को काला गुड़ खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही प्रेगनेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है जिससे वह बदलते मौसम में आसानी से बीमार हो जाती हैं।

प्रेगनेंसी में काला गुड़ खाने के नुकसान

काले गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। इसका पॉजिटिव असर इम्यूनिटी पर पड़ता है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप काले गुड़ का सेवन कर रहे हैं तो सीमित मात्रा में करें क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही ब्लड शुगर का लेवल भी स्पाइक हो सकता है। उम्मीद करती हूं आपको जानकारी पसंद आई होगी।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *