Diwali Kab hai 2025: कार्तिक अमावस्या के दिन ही दिवाली का पर्व मनाया जाता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार दिवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 साल का वनवास काटने के बाद अयोध्या आने की खुशी मनाई जाती है, इस दिन नगरवासियों ने दीपक जलाकर प्रभु का स्वागत किया था। इस अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है, धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी की उपासना करने से भक्त का जीवन खुशियों से भर जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि दिवाली की सही डेट क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
दिवाली की सही डेट क्या है – Diwali Kab hai 2025

वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को 3:44 पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी कि 21 अक्टूबर को 5:54 पर होगा। दिवाली 2025 का शुभ मुहूर्त अब आपको बताते हैं, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 7:08 से 8:18 तक है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:44 से 5:34 तक है। विजय मुहूर्त 1:59 से 2:45 तक है और गोधली मुहूर्त शाम 5:46 से 6:12 तक है। निश्चित मुहूर्त 21 अक्टूबर को रात 11:07 से 12:31 तक है।
दिवाली की पूजा कैसे करें?
अगर आप दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
