Nothing का नया अपडेट मिलेंगे कमाल के फीचर्स, ऐसे करें जॉइन

The Hindustan Post
3 Min Read

Nothing OS 4.0 Beta: दुनिया के स्मार्टफोन मार्केट में रोज नए नए अपडेट देखने को मिल रहा है और आखिरकार Nothing ने भी Nothing OS 4.0 Beta का नया अपडेट देने वाला है जो सिर्फ Nothing 3 सीरीज में दिया जाएगा और ये अपडेट सिर्फ Android 16 वर्जन वाले स्मार्टफोन में दिया जाएगा, इस नए अपडेट से Nothing अपने फोन में यूनिक और मिनिमलिस्टिक इंटरफ़ेस के साथ अपने यूजर्स को परफॉर्मेंस, प्राइवेसी और कस्टमाइज़ेशन का नया अनुभव प्रदान करेगा चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

Nothing OS 4.0 के फीचर्स

Nothing OS 4.0 का Open Beta वर्जन लॉन्च होने के बाद इसमें बहुत से बड़े बदलाव और नए फीचर्स जोड़े गए है इसमें विजुअल को बढ़िया लुक प्रदान करने के लिए नया नया आइकॉन सिस्टम दिया गया है इसके अलावा बेहतरीन फोटो क्लिक करने के लिए “Stretch” कैमरा प्रीसेट का ऑप्शन दिया गया है जो आपकी इमेज में गहरे शैडो और ज्यादा ब्राइट हाइलाइट्स के विकल्प दिए गए है, इसके साथ लॉक ग्लिम्प्स का ऑप्शन दिया गया है जो आपके स्क्रीन पर 9 अलग अलग कैटेगरी की वॉलपेपर को बारी-बारी से दिखाता है।

इसे भी पढ़ें – Realme यूजर्स की मौज, इस अपडेट के बाद नया हो जाएगा आपका फोन, इस दिन आयेगा अपडेट

Nothing OS 4.0 Beta का अपडेट इन फोन में मिलेगा

Nothing OS 4.0 Beta

Nothing OS 4.0 का Open Beta अपडेट Nothing के कई मॉडलों के लिए जारी किया है। शुरुआत में यह Nothing Phone (3), Phone (2), Phone (2a), और Phone (2a) Plus के लिए उपलब्ध कराया गया था। बाद में, इस बीटा प्रोग्राम को Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के लिए भी रोल आउट कर दिया गया है, जिससे इन डिवाइसों के यूज़र्स भी नए फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं।

Beta वर्जन कैसे जॉइन करें?

नीचे बताए गए सभी चरणों को फॉलो करके आप Beta वर्जन जॉइन कर सकते है

  • अपने फ़ोन की ‘Settings’ में जाएँ।
  • ‘System’ पर जाएँ।
  • आपको ‘Nothing Beta Hub’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • यहां “Join Beta” पर टैप करके प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका फ़ोन Nothing OS 4.0 बीटा वर्जन पर अपडेट हो जाएगा।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *