PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment: कब आएगी पीएम किसान योजना का 21वीं किस्त?

The Hindustan Post
5 Min Read
PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update

PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अब किसी भी समय जारी की जा सकती है। इस योजना के तहत हर किसान को सालाना 6000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में मिलती रहती है। यह रकम 2000 की तीन किस्तों में दी जाती है। आइए जानते हैं कि सरकार ने इस बार क्या अपडेट किया है और पैसा आपके खाते में कब और कैसे आएगा।

फर्जी किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

किसानों को इस बार भी 2000 की किस्त मिलेगी। पिछले किस्तों की तरह इस बार भी यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे आपके बैंक खातों में भेजा जाएगा। सरकार ने किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची को पूरी तरह से अपडेट कर लिया है। सरकार ने इस बार अवैध तरीके से योजना का लाभ उठा रहे लोगों की पहचान की है और उन्हें इस लिस्ट से हटा दिया है। इस कदम से यह इंश्योर किया जा रहा है कि योजना का लाभ केवल असली और योग्य किसानों तक ही पहुंच सके। ऐसे में अगर आप 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जल्दी से अपनी स्टेटस चेक कर लें।

PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment

ईकेवाईसी कैसे करें

स्टेटस चेक करने से पहले यह इंश्योर करें कि आपका ईकेवाईसी पूरा हो चुका हो। इसके बिना आपका पैसा अटक भी सकता है। आपके बैंक खाते से आपका आधार लिंक होना बेहद जरूरी है। नाम, आधार या जमीन रिकॉर्ड में छोटी गलती भी आपके नाम हटाने का बहुत बड़ा कारण बन सकती है। अगर आप कोई गलत जानकारी देते हैं तो इससे ट्रांजैक्शंस फेल हो सकता है। केवल जमीन, मालिक, किसान पात्र हैं। किराएदार या वेरीिफाइड डॉक्यूमेंट्स ना होने वाले लाभार्थी सूची से हटाए जा सकते हैं। अब पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी लाभार्थी सूची में नाम और पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान की सूची में नाम कैसे चेक करें

अब आपको बताते हैं कि आप कैसे जांचें कि आपका नाम पीएम किसान सूची में है भी या नहीं।

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं यानी कि pmkisan.gov.in
  • इसके बाद फार्मर कॉर्नर पर जाकर बेनिफिशरी लिस्ट पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
  • नाम दिखने पर आप आने वाले किस्त के लिए तैयार हैं।
  • नहीं दिखने पर ऑनलाइन या आसपास के कार्यालय से कांटेक्ट करें।

नाम कटने पर क्या करें

नाम गायब होने पर क्या करें आपको वह भी समझा देते हैं। पोर्टल पर ईकेवाईसी टैब पर जाएं। आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी दर्ज करें। फेल होने पर सीएससी जाकर ऑफलाइन वेरिफिकेशन कराएं। बैंक ब्रांच में आधार नंबर सही तरीके से लिंक है। यह इंश्योर करें कि डिस्क्रिप्शन मेल खाता हो। तहसील या कृषि डिपार्टमेंट जाकर जमीन रिकॉर्ड की जांच और सुधार कराएं। सुधार के बाद पोर्टल में स्टेटस ऑफ सेल्फ रजिस्टर्ड या फिर सीएससी फार्मर्स के तहत स्टेटस ट्रैक करें।

इसे भी पढ़े – Aadhaar Card New Updates : फ्री अपडेट करें आधार कार्ड, मिनटों में बदलें नाम, पता, और फोन नंबर

PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment

आपको बता दें डीबीटी के जरिए बड़ी संख्या में कि्तें जारी की जाती है। यदि डिस्क्रिप्शन समय पर नहीं है तो आप इस राउंड से छूट सकते हैं और अगली किस्त का इंतजार आपको करना पड़ सकता है। छोटे किसानों के लिए यह ₹2000 बोवाई जिसको सोविंग भी कहा जाता है या कटाई के समय जरूरी होते हैं। इस पूरे प्रोसेस में आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी।

जैसे केवल ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in का ही यूज़ करें। ओटीपी, आधार और बैंक डिटेल किसी के साथ भी शेयर ना करें। मदद के लिए केवल सरकारी मंजूरी सीएससी या ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर का ही यूज करें। क्योंकि पीएम किसान की यह 21वीं किस्त देश के किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद है। सरकारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसलिए अब कभी भी 2000 की यह राशि आपके खातों में आ सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *