PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के इंतजार के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के पूजा इंस्टीट्यूट में किसानों को ₹42,000 करोड़ से ज्यादा की ऐतिहासिक योजनाओं की सौगात देंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या इसी दिन 21वीं किस्त के ₹2000 खाते में आएंगे? अभी यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पिछली किश्तों को देखते हुए दिवाली से पहले यह सौगात मिलने की उम्मीद है। बता दें कि पीएम मोदी 11 अक्टूबर को किसानों की तरक्की के लिए कई पुरानी और नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त – PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update
अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त की तो आपको बता दें कि सरकार ने अभी डिटेल्स पूरी तरह से जारी नहीं की है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें पीएम धनधान्य कृषि योजना, फसल बीमा योजना का विस्तार, अन्य योजनाएं शामिल हो सकती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि किसान देश की रीड है। उनकी खुशहाली हमारी प्राथमिकता है। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हर साल ₹6000 तीन किश्तों में मिलते हैं। 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को 9.7 करोड़ किसानों के खाते में आई थी। जिसमें पीएम मोदी ने वाराणसी से ₹2500 करोड़ ट्रांसफर किए थे। अब 21वीं किस्त का इंतजार है।
बाढ़ प्रभावित राज्यों को मिलेगी प्राथमिकता
इस मामले में बाढ़ प्रभावित राज्यों को प्राथमिकता दी गई है। 26 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को ₹2000 मिले। 7 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के 8.5 लाख किसानों को 170 करोड़ ट्रांसफर हो गए। हालांकि बाकी किसानों को अभी किस्त का इंतजार है। पूरे देश के लिए आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। पैटर्न से अक्टूबर या नवंबर में आएगी। दिवाली से पहले मिलने की संभावना ज्यादा है।
इसे भी पढ़े: 20 या 21 दिवाली की सही डेट क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
ऐसे चेक करें स्टेटस
अब सवाल यह है कि अगर आ गई हो तो स्टेटस कैसे चेक करें? इसके लिए आप pmkisaan.gov.in पर जाएं। नो योर स्टेटस में आधार या मोबाइल नंबर डालें। ईकेवाईसी जरूरी है। ओटीपी या बायोमेट्रिक से पूरा कर लें। वरना पैसा रुक सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी। इसका मकसद छोटे किसानों को आय सपोर्ट देना है। 2019 में पीएम मोदी ने गोरखपुर से पहली किस्त जारी की। अब तक 3.46 लाख करोड़ 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल चुके हैं। योजना डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से चलती है। इसमें आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट जरूरी है।
