Protein Side Effect: आजकल लोग सेहत को लेकर काफी ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और इसी वजह से अपने डाइट में तरह-तरह के सप्लीमेंट्स भी जोड़ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा बात प्रोटीन की होती है। लोग अपनी फिटनेस के लिए तरह-तरह की हाई प्रोटीन डाइट, प्रोटीन शेक या प्रोटीन पैनकेक तक ले रहे हैं। क्या ज्यादा प्रोटीन लेने से सेहत पर असर पड़ता है और खासतौर पर वजन को लेकर लोग काफी शिकायत करते हैं कि जब से प्रोटीन डाइट ले रहे हैं, वजन कम नहीं हो रहा है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे का सच।
प्रोटीन शरीर के लिए कितना जरूरी है
सीनियर डाइटिशियन कहती हैं कि प्रोटीन को शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक कहा जाता है। आमतौर पर प्रोटीन को मसल्स बनाने के लिए जाना जाता है। लेकिन प्रोटीन स्किन, बाल और नाखूनों की मरम्मत करते हैं। हार्मोंस बनाने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को सपोर्ट देने का भी काम करते हैं। इसलिए शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है।
वजन कैसे बढ़ता है

डॉक्टर्स कहती हैं कि सबसे पहले वजन बढ़ने का कारण जानना होगा। वजन तभी बढ़ता है जब शरीर को खर्च करने से ज्यादा एनर्जी मिलती है। तभी वजन बढ़ता है। अब आप चाहे एनर्जी रोटी, दही, पनीर या प्रोटीन पाउडर से लें। अगर उसे पूरी तरह से ऑब्जर्व नहीं करते तो शरीर उसे फैट के रूप में स्टोर कर लेता है। इसका मतलब है कि वजन बढ़ने का कारण सीधे तौर पर प्रोटीन नहीं बल्कि ओवर ईटिंग है। इसलिए वैज्ञानिक तौर पर यह कहना गलत है कि प्रोटीन की वजह से वजन बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें – प्रेगनेंसी में काला गुड़ खाने से क्या होता है,फायदे ,नुकसान
कितना प्रोटीन लेना चाहिए
कितना प्रोटीन लेना चाहिए डॉक्टर्स कहती हैं कि दरअसल शरीर के पास प्रोटीन स्टोरेज सिस्टम नहीं होता जैसा कि फैट या कार्बोहाइड्रेट के लिए होता है। इसलिए शरीर को जितना प्रोटीन चाहिए उतना वह इस्तेमाल कर लेता है। ज्यादा प्रोटीन को शरीर ग्लूकोनियोजेनेसिस प्रोसेस के जरिए ग्लूकोज या फैट में बदल देता है। अगर इसका पूरा इस्तेमाल ना हो तो एक्स्ट्रा कैलोरी एक्स्ट्रा फैट के रूप में स्टोर हो जाती है।
इसलिए ज्यादा प्रोटीन शरीर का वजन बढ़ा सकता है। सीनियर डाइटिशियन का मानना है कि आम सेहतमंद इंसान को 0.1 से 1 ग्राम प्रति किलो बॉडी वेट प्रोटीन लेना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का वजन 60 किलो है तो उसे रोजाना 48 से 60 ग्राम प्रोटीन चाहिए। लेकिन इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, एक्टिविटी, लेवल और सेहत को देखकर ली जाती है।
Protein Side Effect
आमतौर पर एथलीट्स या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वाले लोगों को लगभग 1.2 से 1.8 ग्राम प्रति किलो वजन तक ही जरूरत हो सकती है। अगर प्रोटीन ज्यादा लिया जाए तो इसका शरीर को कोई फायदा नहीं होता। लेकिन इसका असर किडनी पर पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन और मेटाबॉलिक बैलेंस बिगड़ सकता है। इसलिए प्रोटीन की मात्रा एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही लें।
