Ration Card Update 2025: भारत सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम यानी कि एनएफएसए के तहत करोड़ों एलिजिबल नागरिकों को राशन कार्ड के जरिए सस्ता या फ्री राशन उपलब्ध करवाती है। यह कार्ड ना सिर्फ खाद्य सुरक्षा का प्रतीक है बल्कि एक खास पहचान दस्तावेज भी है। हालांकि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है कि स्कीम का लाभ सिर्फ सही लोगों को मिले। इसके तहत राशन कार्ड होल्डर के लिए इसकी ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।
राशन कार्ड अपडेट – Ration Card Update 2025
नए नियमों के अनुसार अब आपको हर 5 साल में राशन कार्ड की ईकेवाईसी करवानी पड़ेगी। बहुत से लोगों ने आखिरी बार 2013 में ईकेवाईसी करवाई थी। यानी अब इसे अपडेट कराने का टाइम पूरी तरह से आ चुका है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब ईकेवाईसी का प्रोसेस काफी आसान हो गया है और आप घर बैठे ऑनलाइन इसे पूरा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप राशन कार्ड की ईकेवाईसी किस तरह से करवा सकते हैं।

ऐसे करे मोबाइल से केवाईसी
अपने मोबाइल में मेरा केवाईसी और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप ओपन करें और अपनी लोकेशन एंटर करें। इधर अब अपना आधार नंबर डालें। कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरीफाई करें। स्क्रीन पर आपको आधार से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देंगी। इधर से आप फेस ई केवाईसी का ऑप्शन सेलेक्ट करें। कैमरे में आप ऑन हो जाएं और इसके बाद आपको अपनी फोटो क्लिक करनी है। फोटो क्लिक करने के बाद सबमिट बटन पर टैप करें। बस इतना करते ही आपकी ईकेवाईसी पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें – Dhanteras 2025: लोहा खरीदा तो नाराज हो जाएंगे शनि देव?
ईकेवाईसी स्टेटस कैसे चेक करें
अब आप इसे चेक कैसे कर सकते हैं? अब आप यह जानना चाहते हैं कि ईकेवाईसी सफल हुई या नहीं हुई तो आपको कुछ और आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले मेरा ईकेवाईसी ऐप ओपन करें।
- इसके बाद अपनी लोकेशन डालें।
- फिर इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा नंबर डालें।
- इसके बाद आप अपना स्टेटस डालें और उसके बाद देखें कि आपकी ईकेवाईसी हुई है या नहीं हुई है।
- इस तरीके से आप अपना ऐप ओपन करके देख सकते हैं
अगर आप ऑनलाइन तरीके से अपना ईकेवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी अपना ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड दिखाना बेहद जरूरी है और जब तक आप राशन कार्ड की ईकेवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा और आप राशन से भी वंचित रह सकते हैं।
