अगर आप भी Realme यूजर्स है तो आपके लिए एक खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही कंपनी के द्वारा आपके स्मार्टफोन में एक बड़ा अपडेट आने वाला है जो आपके स्मार्टफोन को बिल्कुल नया जैसा बना देगा, क्योंकि अब कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही आपके फोन में लेटेस्ट OS अपडेट आने वाला है ये अपडेट सिर्फ एंड्रायड 16 पर बेस्ड है जो Realme UI 7 को सपोर्ट करेगा तो चालिए इस अपडेट के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
Realme UI 7 में क्या-क्या खास मिलेगा

Realme UI 7 में आपको बहुत से लेटेस्ट फीचर्स मिलने वाला है इस अपडेट के बाद आपके फोन का इंटरफेस पूरी तरीके से बदल जाएगा क्योंकि इसमें शैडो इफेक्ट्स के साथ साथ लाइट और रिफ्रेश ग्लास का डिजाइन होने वाला है जो आपके स्मार्टफोन के इंटरफेस को एलिगेंट और बेहद सॉफ्ट लुक प्रदान करता है, इसके साथ साथ आपको फ्लोटिंग आइस-स्टाइल विजुअल्स और थीम से मिलते जुलते डायनामिक वॉलपेपर दिया जाएगा, होम स्क्रीन एवं लेआउट पूरी तरीके से बदल जाएंगे, जो आपके स्मार्टफोन को बिल्कुल नया जैसा अनुभव प्रदान करेगा।
इसे भी पढ़ें – Reno 15 Pro Max इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा हाई-क्वालिटी कैमरा और बड़ी बैटरी
कब किस फोन में आएगा Realme UI 7
Realme UI का सबसे पहला वर्जन अगले महीने यानी नवंबर 2025 में सबसे पहले Realme GT के सीरीज में देखने को मिलेगा जैसे GT 7 Pro, GT 7T, GT 6, GT 6T, GT Neo Geo इसके अलावा दिसंबर 2025 में Realme 15, Realme 14, Realme 13, और Realme 12 में ये अपडेट दिया जाएगा। इसके बाद Narzo 80, Narzo 70 एवं Realme P सीरीज़ और Realme C सीरीज के कुछ स्मार्टफोन में Realme UI 7 का अपडेट देखने को मिलेगा।
