Right Side Chest Pain: छाती के दाहिने तरफ दर्द होने पर क्या करें

The Hindustan Post
4 Min Read
Right Side Chest Pain


Right Side Chest Pain: क्या आपके भी सीने के दाहिनी तरफ अचानक से दर्द शुरू हो गया है? क्या यह दर्द बढ़ता ही जा रहा है? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि सही कदम क्या उठाया जाए? क्या तुरंत डॉक्टर को दिखाना सही रहेगा? या फिर कुछ ऐसे एक्सरसाइज या घरेलू उपचार है जिसे अपनाने के बाद आपको तुरंत दर्द से राहत मिल सकता है आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं।

मसल स्ट्रेन हो सकता है

देखिए दाई तरफ सीने में दर्द का जो सबसे आम कारण है वो है मांसपेशियों का हिजाचा यानी कि मसल स्ट्रेन। ज्यादा उठना, बैठना, गलत सोना, अचानक से मुड़ना या खांसी से भी यह हो सकता है। कई बार सीने में कफ जमा होने के कारण भी ऐसा होता है। दबाने पर ज्यादा दर्द हो रहा हो, चलने, मुड़ने, खांसने में भी अगर दर्द बढ़ रहा है, तो यह मांसपेशियों में खिंचाव का ही कारण है।

Right Side Chest Pain

गैस या एंग्जायटी

कई बार गैस भी दाई छाती में चुभन या जलन का कारण बनता है। अगर आपके खाने पचने में परेशानी हुई है या आपको एसिडिटी हो रखी है तो कई बार भोजन के बाद दर्द हो सकता है या ढक लेने पर भी राहत मिल सकती है। पेट में भारीपन होने पर भी कई बार सीने के दाहिनी ओर दर्द होता है। वहीं पसलियों के जोड़ में सूजन से भी सीने के दाहिनी ओर दर्द बढ़ता है। ठंड, खांसी, झटका या गलत पोजीशन से भी ऐसा हो सकता है। कई बार गॉल ब्लैडर में स्टोन के कारण भी सीने के दाहिनी ओर दर्द रहता है, एंग्जायटी या तनाव भी इसका कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – Honeymoon Packing List: हनीमून पर क्या-क्या ले जाना चाहिए

Right Side Chest Pain का इलाज

अगर आपको Right Side Chest Pain का दर्द एक या दो दिन से बना हुआ है तो 10 से 15 मिनट तक दाई तरफ गर्म सेक ले लें। मांसपेशियों का दर्द तुरंत कम हो जाएगा। लेकिन अगर राहत ना मिले और आपको लगे कि यह गैस का दर्द है तो एक गिलास गुनगुने पानी में अजवाइन और काला नमक लेकर पी लें। इन सबके बावजूद भी अगर दर्द कम ना हो तो हल्का शोल्डर रोल करें। साइड बेंड हो जाएं। हल्का बॉडी स्ट्रेच करना जरूरी है।

लेकिन अगर इन सबके बावजूद भी दर्द बढ़ता जा रहा है, सांस फूल रही है, चक्कर, पसीना या उल्टी आ रही है, हाथ, पीठ, जबड़े तक दर्द फैल रहा है, बुखार के साथ दर्द भी हो रहा है और दर्द 24 से 48 घंटों में कम नहीं हो रहा। तो आपको डॉक्टरी जांच कराने की जरूरत है। साथ ही यह भी बता दें कि दाहिने तरफ सीने में दर्द होना हार्ट प्रॉब्लम का कारण नहीं होता है। लेकिन कई रेयर केसेस में यह दर्द अगर बढ़ रहा है और कम होने का नाम नहीं ले रहा तो डॉक्टरी जांच कराना बेहद जरूरी है।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *