Royal Enfield shotgun 650 कंपनी की नई और प्रीमियम बाइक है जो पावर, स्टाइल और कंफर्ट का शानदार मेल है। यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो लॉन्ग राइट्स और क्रूजर स्टाइल बाइक पसंद करते हैं shotgun 650 को Royal Enfield की 650cc प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। जिस पर पहले से लोकप्रिय Interceptor 650 और Continental GT 650 भी बनी है ।
इंजन और परफॉर्मेंस
Royal Enfield Shotgun 650 में 684cc पेरालल ट्विन एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 47 bhp की पावर और 52 Nm टार्क जनरेट करता है इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लीपर- असिस्ट क्लच मिलता है जो गियर शिफ्टिंग को बेहद स्मूथ बनता है । यह बाइक शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस देती है।
डिजाइन और लुक
Shotgun 650 का डिजाइन Royal Enfield की क्लासिक पहचान को बरकरार रखते हुए एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ के साथ तैयार किया गया है। इसमें राउंड LED हेडलाइट,फ्लोटिंग सेट डिजाइन और मजबूत फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका लुक थोड़ा बाबर स्टाइल का है जो इसे बाकी Royal Enfield बाइक्स से अलग बनता है। बाइक का डिजाइन सॉलिड और मस्क्युलर दिखता है जो सड़क पर एक रॉयल अहसास देता है।
Royal Enfield shotgun 650 के फीचर्स

Royal Enfield Shotgun 650 मे कई एडवांस फीचर्स दिए हैं-
- फूल LED लाइटिंग सिस्टम
- Tripper Navigation System
- USB चार्जिंग पोर्ट
- Dual Channel ABS
- Semi- digital Console with Bluetooth
ये फीचर्स बाइक को मॉडर्न और हाई – टेक बनाते हैं। साथ ही रीडिंग को और आसान और सुरक्षित बनाते हैं
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस बाइक में आगे USD फ्रेंट फोक्स पीछे ट्विन शाक एब्जार्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल चैनल ABS शामिल है। जो हर राइड में बेहतर सेफ्टी और कंट्रोल प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें – भारत में जल्द लॉन्च होगी Kawasaki Z 650 S, मिड-वेट बाइक सेगमेंट में मचाएगी तहलका
कीमत और माइलेज
भारत में Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत लगभग ₹3.20 लाख से ₹ 3.50 लाख (एक्स -शोरूम ) के बीच है । इसका माइलेज करीब 22 से 25 km/l तक बताया गया है । जो पावरफुल इंजन के हिसाब से ठीक माना जाता है। Royal Enfield Shotgun 650 एक ऐसी बाइक है जो क्लासिक लुक , मॉडर्न फीचर्स और हाई परफॉर्मेंस इंजन का परफेक्ट कांबिनेशन पेश करती है । यह बाइक उन लोगों के लिए है जो राइडिंग मैं स्टाइल, कंफर्ट पावर तीनों का मजा लेना चाहते हैं । Shotgun 650 निश्चित रूप से Royal Enfield के फैंस के लिए एक बेहतरीन विकल्प है
