Silver Rate Today: एक झटके में चांदी में बड़ी गिरावट

The Hindustan Post
3 Min Read
Silver Rate Today

Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी ने लोगों का हाल बिगाड़ दिया। पिछले कई दिनों से चांदी की रफ्तार सोने से कई ज्यादा थी। लेकिन धनतेरस के मौके पर चांदी की भागती कीमतों पर लगाम लग गई। चांदी की कीमतों में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई जो पिछले 6 महीने में सबसे बड़ी गिरावट है क्योंकि कीमती धातुओं ने अपनी हालिया तेजी से वापसी की है। दिन के आखिर में चांदी में थोड़ी रिकवरी हुई लेकिन यह 4.75% की गिरावट के साथ बंद होने की ओर अग्रसर थी। IBJA के अनुसार 17 अक्टूबर को चांदी 169230 रुपये प्रति किलो थी। वहीं दिन में इसका भाव ₹171275 प्रति किलो था।

चांदी का रेट गिरने का कारण

यह गिरावट अमेरिकी क्रेडिट गुणवत्ता और चीन अमेरिका व्यापार तनाव को लेकर चिंताओं के कम होने की वजह से आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने व्यापार घृण को लेकर चिंताओं को कम करने में मदद की। जबकि क्षेत्रीय बैंकों के सकारात्मक नतीजों ने शेयर बाजार को स्थिर किया और बॉन्ड यील्ड को बढ़ाया। बढ़ती ब्याज दरें आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डालती है क्योंकि यह धातुएं ब्याज आय उत्पन्न नहीं करती हैं। चांदी में 4.24% की गिरावट दर्ज की गई। इसका उच्चतम स्तर 54.63 रहा। वहीं यह 51.86 के स्तर पर बंद हुई।

सोने का रेट आपके शहर में कितना है? – Silver Rate Today

अब बताते हैं कि किस शहर में क्या भाव चल रहा है। अगरतला में चांदी का भाव ₹158500 है। वहीं आगरा में 157340, अहमदाबाद में 157510, आइजोल में 157930, इलाहाबाद में 157340, अमृतसर में 157300, औरंगाबाद में 157300 है। वहीं इसी के साथ ही चंडीगढ़ में 157300, देहरादून में 157380, दिल्ली में ₹15730, वहीं फरीदाबाद में ₹157260 और गुड़गांव में चांदी का भाव ₹157260 चल रहा है। बात करें जयपुर की तो जयपुर में इसकी कीमत ₹157280 है। कोलकाता में इसकी कीमत ₹15790 चल रही है। 

इसे भी पढ़े – महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू, जानें पद और आवेदन प्रक्रिया

दिवाली से पहले सस्ती हुई चांदी

चांदी में गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली है। जबकि पहले लोगों को महंगाई का झटका लग रहा था। वहीं बात करें अन्य शहरों की तो सूरत में चांदी की कीमत ₹157510 है। वहीं तिरुवनंतपुरम में ₹15780 और इसी के साथ ही वड़ोदरा में ₹157510 चांदी चल रही है। यह राहत जनता के लिए दिवाली के मौके पर खुशखबरी लेकर आई है। हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले समय में क्या यह गिरावट जारी रहती है या फिर एक बार फिर चांदी तूफानी रफ्तार भरती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *