WCD Recruitment 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) के और से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से सुपरिंटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है, यह भर्ती उन अभ्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बेहद ही महत्वपूर्ण है जो मनोविज्ञान, समाज सेवा एवं विधि या समाजशास्त्र जैसे विषयों से बैचलर की डिग्री ले चुके हैं ये वैकेंसी छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहद ही सुनहरा अवसर है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के द्वारा कुल 55 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी जो 8 नवंबर 2025 तक भरा जाएगा, इस भर्ती में छत्तीसगढ़ की युवाओं को विशेष छूट दी जाएगी, एवं इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से इसके आधिकारिक वेबसाइट पर होगी किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन विभाग के द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पात्रता एवं मापदंड – WCD Recruitment 2025
WCD Recruitment 2025 मैं आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता एवं मापदंड रखी गई है, इसके लिए शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस वैकेंसी में छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आरक्षण दिया जाएगा, इसमें भूतपूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं उन्हें विशेष रूप से सरकार द्वारा छूट दिया जाएगा।
इसे भी देखें – CTET Notification 2025 का आवेदन शुरू, इस वेबसाइट से भरे फॉर्म
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य समाजशास्त्र मनोविज्ञान या फिर विधि में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना चाहिए क्योंकि महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्य सीधे-सीधे बाल संरक्षण सामाजिक न्याय महिला सशक्तिकरण समाज कल्याण एवं पारिवारिक परामर्श जैसे विषयों से जुड़े होते हैं।
